स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाकर जताया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 26, 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाकर जताया विरोध

बौद्ध सम्मेलन में स्वामी के आने का कर रहे थे इंतजार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मोहित मिश्रा विकास की अगुवाई में जिले के सनातनियों ने एक स्वर से समाज के लिए अभिशाप बने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विरोध जताया। मौर्या का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के कार्यक्रम स्थल पटेल उत्सव भवन के सामने धरना भी दिया। रविवार को जिला मुख्यालय के पटेल उत्सव भवन के बाहर धरना देते हुए भाजयुमो के जिला महामंत्री मोहित मिश्रा विकास की अगुवाई में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध जताया गया। मौर्य का पुतला जलाकर विरोध जताते हुए कहा कि बाबा तुलसीदास के खिलाफ मौर्य के दिये बयान को लेकर सभी सनातनी आक्रोशित हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन में आगमन को लेकर सभी लोग विरोध को जुटे थे। ऐन मौके पर सपा नेता मौर्य नहीं आये। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मौर्य जैसे असमाजिक तत्व को पावन धरा में आने पर मिट्टी में मिला दिया जायेगा। ये मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तपोस्थली है। बाबा तुलसीदास की जन्म स्थली है। चित्रकूट सनातन प्रेमियों की आस्था का केन्द्र है। तुलसी का अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा। 


विहिप के छेदीलाल गौतम ने कहा कि मौर्य नहीं आये। वे आते तो पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी को मुस्तैद थी। इस मौके पर भाजायुमो क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश शुक्ला, प्रमेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक ओझा, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, बच्चन त्रिपाठी, आभेष मिश्रा, गौरव करवरिया, शिवाकान्त पाण्डेय, आदित्य, सुखेन्द्र सिंह, आशीष पाण्डेय, आशीष रघुवंशी, शिवदेवकी नन्दन पाण्डेय, भानू पाण्डेय, कपिल त्रिपाठी, कुलदीप पाण्डेय, शिवशंकर त्रिपाठी, शिवनरेश मिश्रा, विनीत पयासी, उज्जवल गुप्ता, निशांत गुप्ता, गोलू गर्ग, अनूप त्रिपाठी, विवेक किशन अग्रहरि, रामशरण तिवारी, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages