पुलिस व राजस्व टीमें मौके पर निपटायें भूमि विवाद: एएसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 25, 2023

पुलिस व राजस्व टीमें मौके पर निपटायें भूमि विवाद: एएसपी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने राजापुर व रैपुरा थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिये। शनिवार को एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना राजापुर व रैपुरा थाने में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं। उन्होंने फरियादियों की समस्यायें सुनकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिये। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिये। थाना समाधान दिवस में राजापुर थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा, निरीक्षक अपराध अंजनी कुमार सिंह, चैकी प्रभारी गनीवा जर्नादन प्रताप सिंह, कानूनगो राजापुर अतुल कुमार मिश्रा, रैपुरा थाने के दरोगा रमेश सिंह यादव व राजस्व के लोग मौजूद रहे।


इसी क्रम में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने राजापुर थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महिला हेल्पडेस्क को देखकर आगन्तुक रजिस्टर देखे। थाना कार्यालय में रजिस्टर नम्बर चार, आठ व फ्लाई सीट, त्योहार रजिस्टर, थाना तहसील दिवस रजिस्टर देखे। अन्य अभिलेखों को देखकर दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने थाने के मालखाना, भोजनालय, बैरक, पुरुष-महिला बन्दी गृह एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश थानाध्यक्ष को दिये। निरीक्षण में संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages