नवाब टैंक में चलाया गया सफाई अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 26, 2023

नवाब टैंक में चलाया गया सफाई अभियान

बांदा, के एस दुबे । रविवार को शंकर सरोवर नवाब टेंक में बुंदेली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। कहा गया कि कुछ लोग जानबूझकर सरोवर को गंदा करने का प्रयास कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि सरोवर में हर तीन चार दिन बाद सरोवर में अवैध तरीके से मछली पकड़ने कई लोग आते हैं। रात में

नवाब टैंक की सफाई करते लोग

मछली पकड़ने का काम करते हैं। इनके साथ कई लोग रहते हैं तो तमाम गंदगी फेलाते हैं। रविवार को सफाई अभियान में नीरज त्रिपाठी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, छोटेलाल राजपूत, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, राहुल सेन, रामप्रसाद सोनी, इन्द्रजीत राजपूत, पंकज कुमार, कल्लू राजपूत, गणेश भवन के व्यायाम शिक्षक एडवोकेट ने भाग लिया। अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी का आभार जताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages