पूर्व सैनिक संघ ने होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी आयोजन किया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 5, 2023

पूर्व सैनिक संघ ने होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी आयोजन किया

एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

बांदा, के एस दुबे । लोहिया पुल एक मैरिज हाल में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनपद के आसपास से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। पूर्व सैनिक आरपी तिवारी ने कहा कि होली आपसी सद्भावना व प्रेम का पर्व है। संघ के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का लंबित पेंशन विसंगति, वन रैंक वन पेंशन आदि समस्याओं को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सौतेले व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त की। कई लोग उपस्थित थे। सीपी दीक्षित

गोष्ठी को संबोधित करतीं महिला वक्ता

ललित, छाया सिंह, आयुषी त्रिपाठी कवित्री ने होली पर कटाक्ष कसे। कैप्टन श्याम बाबू सिंह सुबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी सचिव स.मे. रामनरेश सिंह उपाध्यक्ष सुबेदार क्षेत्रपान सिंह उपाध्यक्ष सुबेदार सीता राम  संगठन सचिव सुबेदार गम्भीर सिंह, गेंदा सिंह, गजेन्द्र सिंह पूर्व सैनिक शक्ति कर्नल राष्ट्र सार, नरेन्द्र परिहार, श्याम सिंह राजकुमार अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages