टीवी शो में नजर आएंगी बुंदेलखंड की कवयित्री आयुषी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 7, 2023

टीवी शो में नजर आएंगी बुंदेलखंड की कवयित्री आयुषी

बांदा, के एस दुबे । शहर के कैलाशपुरी निवासी कवयित्री आयुषी त्रिपाठी का चयन हास्य कलाकार शैलेश लोढ़ा द्वारा संचालित कार्यक्रम ‘वाह भाई वाह’ के लिए हुआ है, जिसका प्रसारण शेमारू टीवी चैनल पर प्रतिदिन रात्रि 9ः30 पर होता है। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि बुंदेलखंड की कवयित्री आयुषी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी कविताओं को देश भर में पहुचाएंगी।

हास्य कलाकार के साथ कवियत्री आयुषी त्रिपाठी

दरअसल राष्ट्रीय स्तर के इस शो में शामिल होने के लिए आयुषी को स्वयं शैलेश लोढ़ा द्वारा आमंत्रित किया गया था। गत मंगलवार को आयुषी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं और अपनी देशप्रेम से परिपूर्ण ओजस्वी कविताओं की प्रस्तुति देकर बुंदेलखंड का नाम रोशन किया। आयुषी अगले कुछ दिनों में टीवी शो में अपनी कविताओं की प्रस्तुति देती नजर आएंगी। बांदा की यह बेटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक कर रही हैं। उनका कविताओं का सफर 2019 में आरंभ हुआ। वे देश के कई शहरों में आयोजित विभिन्न कवि सम्मेलनों में अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं में देश प्रेम तथा नारी सम्मान की भावना का संचार करती रहती हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages