किसानों के कल्याण को सतत कार्य कर रही डबल इंजन सरकार : शुक्ल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 4, 2023

किसानों के कल्याण को सतत कार्य कर रही डबल इंजन सरकार : शुक्ल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा-चित्रकूट किसान मोर्चा की कर्वी विधानसभा के मण्डलों की बैठक कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुन्द शुक्ल  के मुख्यातिथ्य तथा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,जिला प्रभारी किसान मोर्चा एवं जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय,जिला महामंत्री राजेश जायसवाल,बांके बिहारी चौबे की गरिमामय उपस्थिति रही। शिवरामपुर, भरतकूप कर्वी मण्डल की बैठक शिवरामपुर में तथा सरधुवा, पहाड़ी व गनींवा मण्डल की बैठक पहाड़ी में सम्पन्न हुई। शुभारम्भ में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन मंचस्थ अतिथियों ने किया। बालमुकुन्द शुक्ल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानो के कल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के 2.5 करोड से अधिक किसानो के खाते में किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुंच गई है। नीतियों में बदलाव से किसानों के जीवन में आशातीत बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार ला रही है। किसान मोर्चे के कार्यकर्ता जनसंवाद करके किसानो से सम्पर्क करें । किसान मोर्चा हर किसान को भाजपा से जोड़े। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान सम्पर्क व सम्मान अभियान को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटकर कार्य करें ।


पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा किसानो की हितैषी सरकार है। भाजपा के विस्तार में किसान मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों को पारदर्शी सरकार बनाने के लिए सम्मानित करते हुए गांवों में किसान समिति गठित करें। किसानो से संवाद करके उन्हे बजट में कृषि व किसानों के लिए किए गए प्रावधान बताएं। किसानो का कल्याण ही भाजपा का संकल्प है। जिला महामंत्री राजेश जायसवाल जी ने कहा कि किसान मोर्चा सभी जातियों तक कार्य विस्तार करे।बैठक का संचालन शिवरामपुर में महामंत्री रमाकांत पाण्डेय ने तथा पहाडी में जिला महामंत्री आभेष मिश्र ने किया । इस दौरान रामसागर चतुर्वेदी, पीएन सिंह, श्रवण पटेल, निर्मलद्र पांडे, अनूप त्रिपाठी, रामबाबू सिंह, प्रमोद जायसवाल, रामसागर पांडे, रमेश राजपूत, शिव प्रकाश कुशवाहा, कपाडिया, विजय बहादुर, स्वयं प्रकाश, देव यादव, रमेश यादव, तीरथ द्विवेदी, के साथ ग्राम संयोजक सहभागी हुए।ये जानकारी मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages