शिकायतों का समयबद्ध किया जाये निस्तारण : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 22, 2023

शिकायतों का समयबद्ध किया जाये निस्तारण : डीएम

थाना समाधान दिवस में 24 शिकायतों का हुआ निस्तारण

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले के सभी थानों पर शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने का प्रयास किया। डीएम व एसपी ने कल्यानपुर थाने पर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। आज कुल 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

कल्यानपुर थाने पर पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम व साथ में एसपी।

जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह अपने अधीनस्थों संग कल्यानपुर थाना पहुंचे। जहां संपूर्ण थाना समाधान दिवस में हिस्सा लेकर आये फरियादियों की एक-एक करके समस्या सुनीं। डीएम-एसपी ने सभी शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की बात कही। साथ ही थाना समाधान दिवस के रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों पर संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयेजन कर जनसमस्याओं को सुना गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 174 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। राजस्व संबंधित 123, पुलिस से संबंधित 51 रहे। राजस्व से संबंधित 07 व पुलिस से संबंधित 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य में कार्यवाही प्रचलित है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages