समझौता के लिए आए अधेड़ की गोली मारकर हत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 16, 2023

समझौता के लिए आए अधेड़ की गोली मारकर हत्या

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी

फतेहपुर, मो. शमशाद । हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील में रविवार की सुबह समझौता करने आए 55 वर्षीय अधेड़ की गोली मारकर हत्या हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुट गई है। हथगाम थाना क्षेत्र के करकटिहा का पुरवा मजरे सिठौरा गाँव निवासी स्व. जगदेव पाल का 55 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने अपने पुत्र धर्मेंद्र कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व हुसैनगंज थाने क्षेत्र के बारह मील निवासी रामचंद्र की पुत्री अनीता के साथ की थी। शादी के शादी के चार माह बाद संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र कुमार व उसकी मां कलावती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो वर्तमान समय में जेल में है। आज सुबह राजेश कुमार अपने पुत्र धर्मेंद की ससुराल समझौता करने के लिए गया था। तभी समझौते की बात करने के दौरान उसको गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद सूचना

परिजनों से घटना के बाबत जानकारी लेती पुलिस।

पर पहुंची पुलिस उसको हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया परिजन कानपुर जा रहे थे तभी जिला अस्पताल गेट पर राजेश कुमार की मौत हो गई। डॉक्टर को पुनः दिखाया गया तो डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसको मृत घोषित करते हुए शव को मर्चरी हाउस में रखा दिया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र बृजेंद्र व साडू विजयपाल ने बताया कि मृतका अनीता का भाई प्रिंस, शिवा व चाचा सुनील कुमार आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे। आज सुबह पिता को बुलाकर रामचंद एवं उसके पुत्र प्रिंस, शिवा व चाचा सुनील गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस कई पहलुओं पर जाँच कर रही है। घटना के बाद से हमलावर मौके से फरार हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages