न्यायालय परिसर में जिला जज समेत अधिकारियों ने रोपे पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 22, 2023

न्यायालय परिसर में जिला जज समेत अधिकारियों ने रोपे पौधे

धरा पर वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन हो जायेगा असंभव : रणंजय 

फतेहपुर, मो. शमशाद । अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं दिशा निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने न्यायालय परिसर में आम का पेंड, नींबू के पेंड, करौधा का पेंड, जामुन का पेंड एवं आदि प्रकार के पेड़ सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ लगाने का काम किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी कर्मचारीगणों से भी पेड़ लगवाये। वृक्षारोपण के बाद जनपद न्यायाधीश श्री

न्यायालय परिसर में पौध रोपित करते जिला जज।

वर्मा ने कहा कि पेडों से हमें जीवन रूपी आक्सीजन मिलती है। इसके अलावा अनेक औषधियां भी हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती है। धरा के पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में वृक्षों का अहम योगदान है। वर्षा कराने में भी वृक्ष अपनी भूमिका निभाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पौध रोपित करते चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए। जिला जज ने कहा कि यदि धरा पर वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जायेगा। शासन द्वारा दिये गये निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा हम सबको पेड़ लगाने हैं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages