एक लाख 55 हजार रुपए एसेसिएशन के द्वारा जुटाए गए
बांदा, के एस दुबे । होटल एवं मैरिज लान एसोसिएशन द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए एकत्रित सहयोग राशि के रूप में एक लाख 55 हजार की धनराशि का चेक जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपी। पिछले सप्ताह हुयी एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जनपद के अन्ना एवं बेसहारा गौवंशों की मैजूदा स्थिति को देखते एसोसिएशन अपने सदस्यों से सहयोग राशि लेकर जिला प्रशासन को उपलब्ध करायेगा। इससे कि इन गौवंशों के संरक्षण में कुछ मदद हो सकेगी। साथ ही भूसा, चारा आदि की व्यवस्था में भी सहयेग होगा। इसी क्रम में
![]() |
| जिलाधिकारी को चेक सौंपते एसोसिएशन पदाधिकारीगण |
होटल एवं मैरिज लान एसोसिएशन द्वारा एकत्रित की गई एक लाख 55 हजार की धनराशि का चेक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को उनके कार्यालय में डिमांड ड्राफ के माध्यम से सौंपी गई। जिलाधिकारी ने गौवंशों के संरक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई सहयोग राशि के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए एसोसिएशन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री गौतम शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र पटेल, मुख्य संरक्षक मनोज जैन, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता, सुरेश कान्हा, अरशद निजामी, नितेश अग्रवाल, डा. प्रमोद शिवहरे, दीपू चौरसिया, रज्जन सिंह सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment