बाल निकेतन स्कूल में बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 9, 2023

बाल निकेतन स्कूल में बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

राधा और कृष्ण की झांकियां देखकर दर्शक हुए भावविभोर 

बांदा, के एस दुबे । शहर के इंदिरा राजन बाल निकेतन स्कूल में बच्चों ने जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों को राधा और कृष्ण की पोशोक में सजाया संवारा गया था। झांकियों का दर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी बखान किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पोशाकों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। रह-रहकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा का जयघोष गुंजायमान होता रहा। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

राधाकृष्ण की पोशाक में सजे बच्चे

विद्यालय मे शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाकों में सजाया गया था। भगवान की झांकी देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग तालियां बजा उठे। म्यूजिक की धुन पर बच्चों ने नृत्य किया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, आदि गीतों पर बच्चे थिरकते रहे। कार्यक्रम समापन पर


प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल किरन द्विवेदी, भावना, पूनम, आभा, आरती, नमृता, गुड़िया, नीतू, अनुपम आदि मौजूद रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के मौके पर प्रतिवर्ष विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा झांकियां भी प्रदर्शित की जाती हैं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages