आंदोलन की राह में बढने के लिए राजेश सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था की वापस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 21, 2023

आंदोलन की राह में बढने के लिए राजेश सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था की वापस

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन्मदिन पर लिया निर्णय

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का 60वां जन्मदिन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शासन से मिली सुरक्षा को वापस कर दिया है। उन्होने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने सरकारी सुरक्षा वापस करने का कारण बताते हुए डीएम को दी गई चिठ्ठी में कहा कि सरकारी सुरक्षा लेने से कही न कही किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने के लिए बड़े आंदोलन पर विचार करना पड़ता है। यदि संगठन निरंतर किसान हित में आंदोलन करना चाहता है तो सरकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं आड़े

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान।

आने का अंदेशा बना रहता है कि कहीं सरकार सुरक्षा व्यवस्था वापस न ले ले। ऐसी विषम परिस्थितियों में किसानों के साथ खुद के मान-सम्मान को ठेस पहुचेगी। इसलिए जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने निर्णय लेते हुए गुरुवार को सरकारी सुरक्षा व्यवस्था को वापस कर दिया। उन्होंने डीएम को दिए गए पत्र में यह भी कहा कि भविष्य में ईमानदार अधिकारियों और लोगों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। साथ ही किसानों की समस्याओं व संगठन के मान सम्मान के खातिर किसी भी तरह के आंदोलन की जरूरत पड़ने पर वह पीछे नही हटेंगे।


1 comment:

  1. भाई साहब को सादर प्रणाम अभिनंदन वंदन बहुत सुंदर विचार है आपके किसान ही आपकी शक्ति है भानु प्रताप सिंह बीएसएनल फतेहपुर

    ReplyDelete

Post Bottom Ad

Pages