नरैनी, के एस दुबे । कालिंजर थाना में तैनात सरल स्वभाव पुलिस उपनिरीक्षक का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 2 साल सेवाएं दे रहे थे। पुलिस उपनिरीक्षक सरफुद्दीन लगभग दो साल से ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 10 सितंबर को बुखार और खांसी से पीड़ित होने के कारण छुट्टी लेकर सिविल लाइन प्रयागराज स्थित अपने घर गए थे। सिविल लाइन स्थित आरोग्य वरम क्रिटिकल केयर अस्पताल में अपना इलाज
![]() |
| उप निरीक्षक सरफुद्दीन (फाइल फोटो) |
करा रहे थे। थाना प्रभारी कालिंजर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। गुरुवार की सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। मूलरूप से देवगांव आजमगढ़ के रहने वाले थे पिछले कुछ दिनों से सिविल लाइन प्रयागराज में आवास बनाकर सपरिवार रहते थे। उनकी एक सरल और जनप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान थी। आकस्मिक निधन की खबर से कालिंजर क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।


No comments:
Post a Comment