निरीक्षण में व्यवस्थाएं रहीं दुरूस्त, शत-प्रतिशत मिली ईयर टैगिंग
निगरानी बनाये रखने के संबंधित को दिये निर्देश
फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है ऐसे में जहां लोगों के कामकाज पर असर पड़ा है वहीं मार्गों पर भी पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आ रही है। बारिश के चलते सभी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है इसके बावजूद जिलाधिकारी के हौसले को सभी को सलाम करना चाहिए। बारिश में भी वह अपने काम से पीछे नहीं है। बारिश के बीच जिलाधिकारी श्रुति अपने काफिले के साथ बहुआ ब्लाक के अयाह स्थित गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंची। वाहन से उतरने के बाद उन्होने बारिश से बचने के लिए छतरी का इस्तेमाल किया और निरीक्षण शुरू किया। बारीकी से उन्होने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने गौशाला में साफ-सफाई ठीक पाई। उन्होने जिम्मेदारों से सवाल किया कि यहां कितने गौवंश है तो जवाब में मिला कि मैडम 404
![]() |
| छतरी लगाकर गौशाला का निरीक्षण करतीं डीएम श्रुति। |
गौवंश यहां रह रहे हैं। डीएम ने गौवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पशु आहार के बाबत भी पूछा तो बताया गया कि खाने की सभी वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। डीएम को निरीक्षण में शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग भी मिली। डीएम ने जिम्मेदारों से कहा कि बारिश का समय चल रहा है इसलिए गौशाला में जलभराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए आवश्यक इंतजाम कर लिये जायें। उन्होने कहा कि साफ-सफाई नियमित बनाये रखें। जिससे गौवंशों के बीच संक्रामक बीमारियां न फैल सकें। उन्होने गौशाला की लगातार निगरानी बनाये रखने की भी हिदायत दी। उन्होने कहा कि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला बिंदु है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि लापरवाही की शिकायत सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, नायब तहसीलदार सदर, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी बहुआ डा. धर्मेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत ग्राम प्रधान अयाह सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment