कहीं हुई आतशबाज़ी तो कहीं बुलडोज़र पर पहनाई माला
फतेहपुर, मो. शमशाद । भाजपा के नवांगत जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के स्वागत में जनसमूह उमड़ पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में पार्टी के विधायकों के अलावा बड़े छोटे नेताओं व कार्यकर्ताओं का समूह उमड़ पड़ा। स्वागत किसी उत्सव जैसा नज़ारा दिखाई दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजू साहू के नेतृत्व में साहू समाज ने बाकरगंज चौराहे पर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का चांदी का मुकुट पहनाकर व माल्यार्पण कर ज़ोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी के बीच जन समूह ने भी गगनचुंबी नारों के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
![]() |
| भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को चांदी का मुकुट पहनाते राजू साहू। |
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नवांगत जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के प्रथम जनपद आगमन के दौरान जनपद सीमा छिवली नदी के पुल से लेकर शहर के अंदर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। नये जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आगमन को लेकर कई दिनों से कार्यकर्ता तैयारियां कर रहे थे। संगठन के सभी फ्रंटलो के उत्साहित कार्यकर्ता सुबह से ही स्वागत स्थल पर फूल-मालाओं के साथ तैयार थे। जैसे ही जिलाध्यक्ष का काफिला शहर सीमा नऊवाबाग पहुंचा अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह, पवन मिश्रा, विमलेश साहू समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के अंदर सहयोगी दल अपना दल के कार्यकर्ताओं के अलावा जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत के बाद नवांगत जिलाध्यक्ष का काफिला जिला कर्यालय पहुंचा जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमलाओ से स्वागत किया गया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करने के साथ ही ज़ोरदार स्वागत के लिये कार्यकर्ताओ को भी धन्यवाद दिया।

जिलाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बुलडोजर पर खड़े भाजपाई।
रूपेश व रिंकू ने बुलडोज़र में किया स्वागत
फतेहपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद रूपेश तिवारी व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी की अगुवाई में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। जैसे ही मुखलाल पाल का काफिला आबूनगर स्मिता नर्सिंग होम के निकट पहुंचा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, पूर्व सभासद रूपेश तिवारी, नमामि गंगे संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, डा. अतुल द्विवेदी, बबलू कालिया ने अनोखे अंदाज में बुलडोज़र पर चढ़कर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को माला पहनाकर स्वागत किया।


No comments:
Post a Comment