बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन का शपथ ग्रहण समारोह
बांदा, के एस दुबे । गल्ला व्यापार मंडल बांदा का बुन्देलखण्ड गल्ला व्यापारी संगठन छटवां का अधिवेशन कार्यक्रम में बांदा व्यापार मंडल का शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम नवीन मंडी स्थल तिंदवारी रोड़ बांदा में आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र, यूपी सरकार लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद रामकेश निषाद राज्यमंत्री, आरके पटेल सांसद, विधायक प्रकाश द्विवेदी और पूर्व सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र, संतोष गुप्ता ने व्यापारियों को शपथ ग्रहण दिलाई। इससे पहले विष्णु गुप्ता सत्यप्रकाश सराफ राजकुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का बुकें देकर स्वागत किया। विष्णु गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मंडी प्रांगण में चुनाव कार्यक्रम पर रोकथाम, जीएसटी विभाग द्वारा उत्पीड़न रोक, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सरकार में व्यापारी का प्रतिनिधित्व, व्यापारी का बीमा आदि समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश
![]() |
| शपथ ग्रहण करते गल्ला व्यापारी संगठन पदाधिकारीगण |
अध्यक्ष बालमुकुंद ने कहा कि संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वापरि है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां-जहां संगठन के पदाधिकारियों ने शपथ ली है, सभी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दें। कहीं भी व्यापारियों का उत्पीड़न होता है तो इसकी जानकारी दें। संगठन हर स्तर पर इसकी लड़ाई लड़ेगा। विकास में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सरकार व्यापारी हितों और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध है। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने कहा कि व्यापारियों को स्वाभिमान से काम करना है। ग्राहकों से मित्रवत व्यवहार करें। अतिक्रमण न होने दें और साफ सफाई पर ध्यान दें। इस मौके पर गल्ला व्यापारी अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता राजू, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेशचन्द्र साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता महेंद्र जैन, दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता, चारुचंद्र खरे प्रदीप महेश्वरी अरूण गुप्ता, रामबाबू, अशोक गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment