नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष का कल होगा स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 16, 2023

नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष का कल होगा स्वागत

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का 18 सितंबर को होने वाले स्वागत समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का स्वागत जुलूस 18 सितंबर को निकलेगा। सुबह 10 बजे जनपद सीमा छिऊली नदी से स्वागत जुलूस चलेगा। जो मुरादीपुर, चौडगरा, मलवां, नऊवाबाग, आबूनगर, सदर अस्पताल, ज्वालागंज, चौक, वर्मा चौराहा, रेलवे स्टेशन, पटेल नगर चौराहा, पथरकटा चौराहा, बुलेट चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय में गोष्ठी में तब्दील हो जाएगा। 

बैठक कर रणनीति बनाते भाजपाई।

स्वागत तैयारी की बैठक में जिला महामंत्री नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय सिंह लोधी, मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया, मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, सभासद संजय लाला, पूर्व सभासद अमित शिवहरे, शैलेंद्र रघुवंशी, जेपी सिंह फौजी, अभिषेक शुक्ला, मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव, पंकज त्रिवेदी, अक्षय लोधी, राजू साहू, प्रदीप गर्ग, सुशील मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋतिक पाल ने भाग लिया। स्वागत समारोह में ज्यादा से ज्यादा भाजपाई सम्मिलित हो इसके लिए रणनीति बनाई गई। अलग-अलग स्थानों में होर्डिंग, तोरण द्वार भी बनाए जाने की रणनीति बनी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages