नटराज संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। संरक्षक धनंजय सिंह प्रबंधक नटराज संगीत महाविद्यालय कालूकुआं में मुख्य अतिथि संरक्षक गया प्रसाद त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य इचौली एवं अध्यक्ष राम प्रताप शुक्ला मानस किंकर ने दीप प्रज्जवलन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। काव्य कोष्ठी के आयोजक संरक्षक दिनेश कुमार दीक्षित प्रबंधक अर्बन कोआपरेटिव बैंक रहे। संचालन राजेश तिवारी रंजन महामंत्री ने किया। रीता गुप्ता ने सरस्वती वंदना और काव्य पाठ में हिंदी है, माथे की बिंदी, केवल प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी सबसे मीठी प्यारी, राजेश तिवारी रंजन ने वेदवाणी पुत्री ऐसे गुमनाम हो रही है, योगेश कुमार ने तेरे पनघट से ही प्यास बुझे, ठाकुरदास शर्मा तुलसी के मानस से निकली हिंदी, अनुराग कुमार
![]() |
| काव्य गोष्ठी में बोलते हुए वक्ता |
हमारा घर सूना कर जाती हो, आरसी योगा हिंदी है अति प्यारी भाषा, भरा है इसमें प्रेम प्रकाशित, गया प्रसाद त्रिपाठी जी, हिमगिरि से उन्नत ललाट है सिंधु सदृश गहराई, ओमप्रकाश मसुरहा हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा, सुरेंद्र सिंह विश्व हिंदी के देवर्षि तुलसी, आनंद गुप्ता हिंदी की बिंदी सदा, बदल देत हैं रंग, गोपाल दास गुप्ता मा तो मां होती है। देशराज सिंह हिंदी सशक्त भाषा है, संजय निगम अकेला दुनिया जीत लेंगे एक दिन सिकंदर की तरह अंजना ने हिंदी दिवस पर व्यंग्य, दयानंद सिंह, चन्द्रप्रकाश, ने काव्य पाठ किया। अंत में जिला अध्यक्ष राम प्रताप शुक्ल मानस किंकर ने उपस्थित कवि एवं कवित्रियों को हिंदी दिवस की बधाई दी।


No comments:
Post a Comment