संयोजक के बाद अब भाजपा जिलाध्यक्ष बने संजय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 15, 2023

संयोजक के बाद अब भाजपा जिलाध्यक्ष बने संजय

बांदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक रहे संजय सिंह को अब पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। इससे भाजपाइयों में खुशी की लहर है। 1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुड़ने के बाद 1988 से 1994 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे अतर्रा निवासी संजय सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए गए। पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रहने के बाद श्री सिंह सिंह 20 वर्ष तक भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य रहे। 2012 से लेकर तीन बार लगातार भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह 

के जिला उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद भाजपा के जिला महामंत्री रहे और फरवरी 2022 से लेकर अभी तक भाजपा के जिला संयोजक का दायित्व निभाते रहे। पूर्वजों से मिली राजनीतिक विरासत के फलस्वरुप 1995 से 2012 तक नगर पालिका में सभासद रहते हुए 2002 में उप चेयरमैन रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा संजय सिंह को भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद के भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages