बांदा, के एस दुबे । लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रादेशिक नेतृत्व पदमनाभ त्रिवेदी प्रांतीय महामंत्री, जेपी पांडेय समस्त प्रांतीय कार्यकारणी, चित्रकूटधाम क्षेत्र के तत्वाधान में प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। इसमें शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें सूर्य प्रकाश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जेपी अनुराग प्रमुख अतिथि के रूप में रहे। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। कर्मचारी पदाधिकारी गणों का स्वागत किया गया जिसमें प्रमुख भूमिका पदमनाभ
![]() |
| शपथ ग्रहण के दौरान मंचासीन अतिथि |
त्रिवेदी, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्याय सुशील कुमार शुक्ला, विमल कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जेपी पांडेय, शैलेंद्र अवस्थी, राम किशोर सिंह, सुरेंद्र कुमार, गंगा दीन कुशवाहा, सचिन वर्मा व जनपद जिला बांदा चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर व समस्त उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय व जनपदीय पदाधिकारियों वा कर्मचारियों व लोग निर्माण विभाग के समस्त कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। और इस भव्य और अलौकिक कार्यक्रम को अंतिम रूप की तरफ अग्रसर किया। सूर्य प्रकाश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष चित्रकूट धाम क्षेत्र ने आभार जताया।


No comments:
Post a Comment