बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के वेदांता अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 21 वर्ष की उम्र में बेसिक शिक्षा परिषद में अध्यापक हुए। वह तिंदवारी विकासखंड के जसईपुर ग्राम के निवासी थे। हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए काम किया। शिक्षक संघ के सन 1985 में महामंत्री बने। इसके पश्चात 1993 में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री हुए। 1993 में ही अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव हुए उसके उपरांत 1997 में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए जो अब तक रहे। रामपाल सिंह शिक्षक हितों के लिए कई बार जेल गए। श्री सिंह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के सदस्य एवं एशिया पेसिफिक के उपाध्यक्ष थे। श्री सिंह ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
![]() |
| रामपाल सिंह (फाइल फोटो) |
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा पर भी काम किया। शनिवार को उनके पैतृक गांव जसईपुर में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल पूर्व विधायक शिवशंकर सिंह पटेल, विधायक बबेरू विशंभर ंिसह यादव, भाजपा नेता अयोध्या सिंह पटेल, अजय पटेल एवं शिक्षक नेता आशुतोष त्रिपाठी, प्रजीत सिंह, जय किशोर दीक्षित, रमाशंकर यादव, रमेश पटेल डायरेक्टर तिंदवारी तथा ब्लाक तिंदवारी के पदाधिकारी, सुशील कुमार पांडे, रामचंद्र, उमाशंकर सिंह महामंत्री, कामता प्रसाद मिश्र, विपिन बिहारी, राजकुमार सिंह पटेल, डा. रामदेव सिंह, अरविंद सिंह, सुघर सिंह अवध बिहारी, लवलेश चित्रकूट, अर्जुन सिंह गोंडा विश्वनाथ सिंह, अयोध्या ठाकुरदास यादव जालौन आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment