वंचित व अभावग्रस्त समुदाय के लिए कई वर्षों से कर रहीं कार्य
फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजसेविका सौम्या सिंह पटेल के समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए अनुसूचित जाति कल्याण महासमिति का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सौम्या सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। बताते चलें कि शहर के आवास-विकास मुहल्ला निवासी समाजसेविका सौम्या सिंह पटेल निरंतर छह वर्षों से वंचित व आभावग्रस्त समुदाय के बीच अपनी मदद एवं सेवाएं दे रही हैं। जिसमें डेरेवासी अशिक्षित बच्चों के बीच
![]() |
| प्रदेश अध्यक्ष सौम्या सिंह पटेल। |
बस्ती की निःशुल्क पाठशाला संचालित करना शामिल है। जिसके लिए सौम्या की प्रशंसा हर जगह होती है। सौम्या ने बातचीत के दौरान बताया कि महासमिति के माध्यम से वे अपनी सेवा क्षेत्र और बढ़ा पाएंगी। उन्होंने बताया कि सेवा सदैव ही उनका ध्येय रहा है। उन्होंने अपने इंटरमीडिएट के बाद से ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के सर्वांगीण विकास के लिए सेवा कार्य किया और आगे भी करती रहेंगी। इसके साथ-साथ सौम्या ग्रामीण क्षेत्र में एक अस्पताल भी संचालित करती है। साथ ही राम कथा वाचन करके भी समाज को संस्कारी बनाने में लगी हुई हैं।


No comments:
Post a Comment