खुद में परिवर्तन से समाज में आता बदलाव: राजाभइया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 8, 2023

खुद में परिवर्तन से समाज में आता बदलाव: राजाभइया

20 गांवों में संचालित हैं सामुदायिक शिक्षा केंद्र

सामुदायिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । समाज में बदलाव लाने के लिए व्यक्ति को पहले खुद में बदलाव जाना जरुरी है। उसका सोच और नजरिए को स्पष्ट होना चाहिए। मन में सेवा भाव, सद्भावना और समानता का भाव होना भी जरुरी है। यह बातें अतर्रा में विद्याधाम समिति कार्यालय परिसर में आयोजित सामुदायिक संवाद कार्यक्रम में राजा भैया ने कहीं। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य गांवों में गरीब व वंचित समुदाय के बच्चों को शिक्षा में मजबूत करना है। कक्षा एक से पांच तक के कमजोर बच्चों को गांव में दो घंटे पढ़ाकर उन्हें आगे लाना है। बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री मुहैया कराई जा रही है। लेकिन उससे पहले जरूरी है कि जो वॉलिंटियर चिन्हित किए गए हैं उनकी क्षमताओं को विकास किया जा सके। समाज के प्रति उनकी सोच और नजरिए को बेहतर बनाया जा सके। इसलिए संस्था द्वारा

सामुदायिक संवाद के दौरान मौजूद संस्था के लोग

समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक मुबीना खान ने कहा कि जनपद के महुआ, नरैनी और बिसंडा ब्लाक के 20 गांवों में सामुदायिक शिक्षा सेंटर (सीईसी) शुरू किए गए हैं। शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है। जहां शिक्षित व्यक्ति होते हैं वहीं सभ्य समाज होता है। उन्होंने बच्चों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए रचनात्मक तरीके भी बताए। खेलों के माध्यम से बच्चों की क्षमता विकास करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में कुबेर सिंह, शिव कुमार गर्ग, अर्चना देवी, शशि, गुड़िया सहित वालिंटियर्स अर्चना, नीलम, अल्पना, राजाबाबू, खुशबू, मुबीन, शिखा, सुगम, जितेंद्र, सागर, राजेश इत्यादि शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages