शोभायात्रा ने किया शहर भ्रमण, श्रीमद्भागवत कथा शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 23, 2023

शोभायात्रा ने किया शहर भ्रमण, श्रीमद्भागवत कथा शुरू

आगामी 29 सितंबर तक होगी कथा, 30 को भंडारे का होगा आयोजन 

शोभा यात्रा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं महिलाएं 

बांदा, के एस दुबे । सर्जिकल होम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। भक्ति से ओतप्रोत भजनों की आवाज के बीच कलश यात्रा ने शहर का भ्रमण किया। इसके बाद कथा स्थल पर ही शोभायात्रा का समापन हुआ। बताया गया कि 29 सितंबर तक श्रीमदभागवत कथा का आयोजन होगा और 30 सितंबर को हवन पूजन और भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर के कटरा मोहल्ले में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम कथा शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। भक्ति से ओतप्रोत गीत भी गुंजायमान हो रहे थे। आगामी 29 सितंबर से कथा व्यास आचार्य श्रवण कुमार शास्त्री भक्तों को कथा रसपान कराएगे। 30 सितंबर को हवन-यज्ञ प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। कथा आयोजक आयोजक आशा सिंह, डा. ग्रीष्मा सिंह, डा. वरद वर्धन बिसेन हैं। शोभायात्रा कटरा से प्रारंभ होकर

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य 

नगर भ्रमण करते हुए महेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कथा स्थल कटरा में इसका समापन किया गया। शोभा यात्रा में कथा वाचक श्रवण कुमार शास्त्री के द्वारा कथा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में एसके सिंह, नरेन्द्र सिंह परिहार, शिवानी, शालिनी, आशा सिंह समाज सेविका, ग्रीष्मा सिंह, अदिति, रुपाली, पूजा सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages