डीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंप निस्तारण की उठाई मांग
फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नहर कालोनी में पंचायत का आयोजन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। पंचायत में किसानों की तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि बहुआ पावर हाउस के शाह फीडर पर दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है। मांग किया कि नया समदाबाद फीडर बनाकर 18 घंटे सप्लाई दिलाई जाये। जनपद के किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। इनको पकड़कर गौशाला भेजा जाये। धान क्रय केंद्रों में किसानों के हाईब्रिड धान की तौल सुनिश्चित कराई जाये। धान क्रय केंद्रों में बिचैलियों द्वारा फर्जी
![]() |
| पंचायत को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह। |
किसानों के नाम से धान की तौल होती है। इस पर कमेटी गठित कर रोक लगाइ्र जाये। किसानों के नाम पर दर्ज खतौनी पर किसानों का कब्जा दिलाया जाये साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मर की आनलाइन करने के बाद पीआर बनाने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है। आनलाइन होने के बाद 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर दिलाया जाये। इस मौके पर प्रयागराज मंडल के महासचिव वीरेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल, दिनेश शुक्ला, नागेंद्र सिंह यादव, अजीम सिद्दीकी, मुन्ना शेख, रवीशंकर पटेल, सुरेश कुमार द्विवेदी, राजू पटेल, राकेश शुक्ला, सुनील पासवान, शिवबाबू, रामशंकर सूर्यवंशी, राशिद, कंचन सिंह, सुधीर त्रिवेदी भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment