महिला इकाई का विस्तार, माला पहनाकर किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 23, 2023

महिला इकाई का विस्तार, माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की महिला इकाई का विस्तार हुआ। जिसमें अनीता गुप्ता वरिष्ठ मंत्री, नमृता गुप्ता व वंदना गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन की महिलाओं ने सभी को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई की बैठक आर्य समाज के पास स्थित मनीषा गुप्ता एडवोकेट के आवास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने की। उन्होने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विस्तार करके मात्र शक्तियों को एकजुट रहकर संगठन को प्रभावी किया जा

नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपतीं जिलाध्यक्ष।

रहा है। मुख्य अतिथि साधना गुप्ता ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नवीन पदाधिकारियों से संगठन और  गतिशील होगा। जिलाध्यक्ष ने शीघ्र ही मात्र शक्तियों को जोड़कर संगठन को और मजबूती प्रदान करने की बात कही। इस मौके पर संरक्षक मनीषा गुप्ता, महामंत्री एकता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनी गुप्ता, उपाध्यक्ष अंशली गुप्ता आदि शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages