घोसी विधानसभा में सपा की जीत का मनाया जश्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 9, 2023

घोसी विधानसभा में सपा की जीत का मनाया जश्न

यादव महासभा ने एक-दूसरे का कराया मुंह मीठा 

फतेहपुर, मो. शमशाद । मऊ जनपद की घोसी विधानसभा के साथ-साथ कई जिला पंचायत के उप चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत का जश्न लगातार चल रहा है। शनिवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने खागा बाईपास के समीप सुजरही स्थित आवास पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि यह तो अभी आगाज है। लोकसभा चुनाव में सपा सभी दलों पर भारी रहेगी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव, नगर अध्यक्ष भूप सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, जिला सचिव दिनेश यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी एकत्र हुए। सभी ने समाजवादी पार्टी के घोसी विधानसभा प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तत्पश्चात

एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाते महासभा के पदाधिकारी।

उपस्थित लोगां को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी व योगी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश व प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेपटरी कानून व्यवस्था से जूझ रही है। घोसी विधानसभा की सीट सपा प्रत्याशी ने दारा सिंह ने जीती थी लेकिन भाजपाईयों ने उन्हें प्रलोभन देकर पार्टी में शामिल कर लिया और यहां उपचुनाव हुआ। भाजपाईयों को पूरा भरोसा था कि दारा सिंह भाजपा के टिकट पर पुनः जीत दर्ज करेंगे लेकिन जनता है सब जानती है। घोसी विधानसभा की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को करारा जवाब दिया और उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर बड़बोले नेताओं की जुबान पर ताला डाल दिया। उन्होने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर बेटू यादव, छोटू यादव, धीर सिंह यादव, अजीत प्रजापति भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages