फिजियोथैरेपी दिवस मनाया गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 8, 2023

फिजियोथैरेपी दिवस मनाया गया

रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर 

झांसी। फिजियोथेरेपी दिवस पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा जागरूकता रैली एवं निःशुल्क स्वास्थ शिविर की आयोजन किया गया। शिविर क उद्धघाटन  कुलपति प्रो० मुकेश पाण्डेय द्वारा किया गया। उन्होने छात्र- छात्राओं को फिजियोथैरेपी दिवस की शुभकामनाएं दी। वर्तमान समय में स्वास्थ्य की चुनौतियों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से कैसे सही किया जा सकता है इस संबंध में छात्रों के साथ चर्चा की एवं उनका उत्साह वर्धन किया। कैम्प में लगभग 40 से 50 मरीजों ने फिजियोथेरेपी उपचार से लाभ प्राप्त किया। समवन डॉक्टर सत्येंद्र ने


जानकारी दी की शिविर  दिनांक 9 सितम्बर को भी निःशुल्क संचालित रहेगा। इसमें डाॅ बंसल हारा (एम. एस. आर्थो) द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा । इस अवसर पर प्रोफेसर आर. के. सैनी, प्रो० सुनील काव्या, संतोष सिंह, डॉ० जितेन्द्र, डॉ० बूमेन्द्र सिंह, डॉ० सुषमा, डॉ० प्रभजोत कौर, राघवेन्द्र यादव, भगत सिंह, राम सेवर  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages