चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। एक बार फिर तीर्थक्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ को मजबूती देने को महिला रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता मिश्रा ने जिला अस्पताल में बतौर महिला चिकित्साधिकारी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ श्वेता मिश्रा वर्ष 2013 से 2020 तक जिला चिकित्सालय में कार्यरत रही है। इस दौरान नीट पीजी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के विषय मे सर्जरी के प्रशिक्षण को केजीएमयू लखनऊ में चयन हुआ था। प्रशिक्षण पूर्ण कर पुनः चित्रकूट जिला अस्पताल में आ गई हैं। अहम बात ये है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद डॉ श्वेता मिश्रा महिला
जननांग कैंसर एवं स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में इलाज करने में निपुणता हासिल करके वापस आई है। आते ही जिला अस्पताल में चार बड़े ऑपरेशन करके गरीब जनता को सीधे तौर पर राहत दिया है। फिलहाल डॉ श्वेता मिश्रा की वापसी के बाद महिला रोगों की जटिल समस्याओं का निदान सीधे तौर पर गरीब जनता को मिलेगा। महानगरों की लंबी दौड़ से अब जनता को राहत मिलेगी। विभाग की रीढ़ हुई मजबूत, डॉ श्वेता ने संभाला कार्यभार ।


No comments:
Post a Comment