लोहारी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 8, 2023

लोहारी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो. शमशाद । मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ युवा भाजपा नेता एवं हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने सदर विधानसभा के बूथ नं. 86 व 87 आवास-विकास में नगर अध्यक्ष उत्तरी संजय मोदनवाल व पूर्व विधायक करन सिंह पटेल के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 150 घरों में जाकर कलश में आंगन की मिट्टी या चावल लिया गया। साथ ही साथ पूरा आवास-विकास भारत माता की जय के जयकारों से गूंजता रहा। रिंकू लोहारी ने कहा कि आज भारत देश का मान विश्व में बढा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारत की शाख को ऊंचा उठा रहे हैं। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से सभी लोगों के अंदर देश प्रेम का जज्बा उमड़ रहा है। इसको सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर वार्ड संयोजक अंशु सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, श्याम सिंह परिहार, अभिषेक श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष उत्तरी आरपी मौर्य भी रहे। श्री लोहारी ने बताया कि 8 से 13 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश, प्रदेश एवं प्रत्येक गांव घर की मिट्टी कलश के माध्यम से ब्लाक, ब्लाक से जिला, जिला से प्रदेश एवं प्रदेश से दिल्ली जाकर कर्तव्य पथ में अमृत वाटिका बनाई जायेगी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages