बांदा, के एस दुबे । जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त.दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने रविवार को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के 11 निरीक्षकों और उप.निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं।जनहित में जारी किए गए इस स्थानांतरण आदेश में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को बदला गया है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं प्रभारी निरीक्षक बिसंडा राम मोहन राय को अब साइबर थाना की कमान सौंपी गई है। वहींए साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा को वहां से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। यातायात निरीक्षक संजय मिश्रा को अब न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया हैए जबकि उनकी जगह महेंद्र प्रताप सिंह को नया यातायात निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
संदीप तिवारी को नरैनी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक डायल 112 बनाया गया हैएसुखराम सिंह ;प्रभारी निरीक्षक कालिंजरद्ध अब बिसंडा के नए प्रभारी होंगे।एभास्कर मिश्र को कमासिन से हटाकर नरैनी की जिम्मेदारी दी गई हैएसंतोष ओझा को जन शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर थानाध्यक्ष कमासिन बनाया गया है।एदारा सिंह ;चौकी प्रभारी मर्दन नाकाद्ध को पदोन्नत करते हुए थानाध्यक्ष कालिंजर बनाया गया है।ए संजय द्विवेदी को मीडिया सेल से हटाकर जन शिकायत प्रकोष्ठ और राकेश तिवारी को डायल 112 से सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसारए यह तबादले जिले की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए किए गए हैं। लंबे समय से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से कार्यशैली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।


No comments:
Post a Comment