अमृत कलश लेकर घर-घर निकले सदर विधायक, एकत्र किए एक-एक मुठ्ठी चावल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 9, 2023

अमृत कलश लेकर घर-घर निकले सदर विधायक, एकत्र किए एक-एक मुठ्ठी चावल

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत घरों से मिट्टी और चावल एकत्र करने का शुरू हुआ क्रम

सदर विधायक ने शहर के बन्योटा मोहल्ले से किया अभियान का शुभारंभ, लोगों में दिखा उत्साह

बांदा, के एस दुबे । मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत भाजपाई घर-घर जाकर कच्चे मकानों के आंगन की मिट्टी और पक्के मकानों से एक मुठ्ठी चावल का संग्रहण कर रहे हैं। अमृत कलश में एकत्र मिट्टी और चावल को जिला स्तर पर संग्रहीत कर उसे देश की राजधानी भेजा जाएगा। जहां प्रस्तावित अमृत वाटिका में समूचे देश भर से आए मिट्टी और चावल के माध्यम से देश के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा जाएगा। शनिवार को शहर के बन्योटा मोहल्ला के बूथ नंबर 130 और 132 से मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरूआत करते हुए मा. सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी ने घर-घर जाकर मिट्टी और चावल का एकत्रीकरण किया। अभियान में मोहल्ले के लोगों पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आगे बढ़कर चावल और मिट्टी का दान किया। मा. विधायक जी ने कहा कि यह अभियान देश के लोगों को भावनाओं का सम्मान करने और अमृत काल में देश की आजादी से देशवासियों को

बन्योटा में घर-घर एक-एक मुट्ठी चावल इकट्ठा करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास है। बताया कि यह अभियान समूचे देश में गांव-गांव, शहर-शहर के घर-घर में चलाया जा रहा है। एक सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान से एकत्र देश की माटी और लोगों की भावनाओं के रूप में एक-एक मुठ्ठी चावल के माध्यम से दिल्ली में प्रस्तावित अृमत वाटिका बनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मालती गुप्ता बासू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, प्रतिनिधि रजत सेठ, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, अंकित बासू, मयंक गुप्ता सर्राफ, राहुल सिंह, अतुल साहू समेत तमाम लोग शामिल रहे।

घर-घर जाकर संग्रहीत किए गए चावल 

फोटो नंबर-05 :  

बांदा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा के लिए शनिवार को वार्ड 15 के बूथ संख्या 109 में घर-घर से चावल संग्रहीत करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, वन्दना गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, मालती गुप्ता बासू नगर पालिकाध्यक्ष नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, वार्ड

घर-घर चावल संग्रहीत करतीं चेयरमैन व अन्य

सभासद प्रतिनिधि अमित साहू, शक्ति केंद्र संयोजक रामसजीवन प्रजापति, बूथ अध्यक्ष दिलीप श्रीमाली, कुलदीप साहू, रज्जन कुशवाहा, लालता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages