समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 21, 2023

समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित संस्कृति बोध परीक्षा चरखारी में संपन्न हुई। इसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शास्त्री नगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित संस्कृति बोध परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेई व उप प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी के द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान

छात्र को सम्मानित करते अतिथि

किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विज्ञान प्रदर्शन में पुष्पेंद्र पाल, हर्ष कुमार, आदित्य शुक्ला गणित प्रदर्शन में वीर वैदिक गणित प्रश्न मंच में प्रांजल तिवारी, अर्पित यादव, आदर्श गुप्ता गणित प्रदर्शन में अभय मिश्रा गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में पवन शुक्ला तत्कालीन भाषण में हर्षित सिंह और आचार्य पत्र वाचन गणित में विनीत वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक मनोज तिवारी रहे। मार्गदर्शन में विनीत वर्मा, राम भरत त्रिपाठी, उपेन्द्र अवस्थी, लालमन चक्रवर्ती, श्याम किशोर दीक्षित शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages