वादों का समय से किया जाए निस्तारण : जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 21, 2023

वादों का समय से किया जाए निस्तारण : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने पैलानी तहसील का किया औचक निरीक्षण 

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को तहसील पैलानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने ईआरके, भूलेख कम्प्यूटरीकरण कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, राजस्व वसूली तथा तहसील न्यायालय में लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण के कार्यों का निरीक्षण गहनता से किया। जिलाधिकारी ने तहसील पैलानी का निरीक्षण करते हुए राजस्व अधिकारियों को राजस्ववादों के मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि वादों का निस्तारण समयबद्धता के साथ करें, राजस्ववादों का निस्तारण करने के लिए अधिकारी नियमित रूप से कोर्ट में बैठकर वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निस्तारित वादों को पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही भी शीघ्र की जाए। इस कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब न होने पाये। उन्होंने बैनामा के बाद दाखिल-

पैलानी तहसील में निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल

खारिज के मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार वरासत के मामलों का भी समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश तहसील के सम्बन्धित राजस्व कर्मियों को दिए। ऐसे मामले अधिक दिनों तक किसी भी दशा में लम्बित नही रहने पायें और समयबद्धता के साथ सम्बन्धित का नाम कम्प्यूटराइज्ड खतौनी में भी दर्ज किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपस्थित लोंगो से कितने रूपये में कम्प्यूटरीकृत खतौनी मिलती है, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि प्रति खतौनी 15 रूपये शुल्क लिया जाता है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस पटल से प्रतिदिन 200 से अधिक लोंगो को खतौनी दी जाती है। उन्होंने तहसील के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों को भी कार्यदायी संस्था से शीघ्र निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि वरासत के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी बैनामा प्राप्त हो रहे हैं, उनका अभिलेखों में समय से दर्ज किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व वादों से सम्बन्धित विभिन्न पत्रावलियों का गहनता से निरीक्षण करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र गुणवत्ता के साथ निस्तारण करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों का निरीक्षण कर जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वसूली की समीक्षा करते हुए अमीनों के द्वारा आरसी की वसूली कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी पैलानी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages