मजदूर सभा के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने बांटे मनोनयन पत्र
फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी पार्टी ही एक ऐसा दल है जो मजदूरों के हित की बात करता है। या यूं कहा जाये कि सपा ही मजदूरों की सच्ची हितैषी है। यह बात बुधवार को सपा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने संगठन की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए। सपा मजदूर सभा की मासिक बैठक शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मजदूर संगठित होकर सपा के हाथों को मजबूत करने का काम करें। सपा शासनकाल में मजदूरों के हित में तमाम योजनाएं संचालित की गई थीं। जिसका लाभ मजदूर वर्ग को मिल रहा था। उन्होने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से देश व
![]() |
| पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते प्रदेश अध्यक्ष। |
प्रदेश के मजदूरों की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें। उन्होने कहा कि सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाये। बैठक के अंत में उन्होने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए जी-जान से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक का संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दौलतराम पंडा माली ने किया। इस मौके पर मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, महासचिव संदीप माली, मनोज लोधी, अनिल यादव, ऋषि पांडेय, योगेंद्र सिंह, राकेश माली, कृष्ण कुमार मौर्य, नवल सिंह भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment