हसवा शिक्षक संघ में शीरज अध्यक्ष व अवधेश मंत्री निर्वाचित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 23, 2023

हसवा शिक्षक संघ में शीरज अध्यक्ष व अवधेश मंत्री निर्वाचित

फतेहपुर, मो. शमशाद । शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई हसवा का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण त्रिपाठी तथा चुनाव अधिकारी के रूप में कृष्णवीर सिंह यादव, मंडलीय कोषाध्यक्ष व रामशंकर जिला कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी पर पुष्पार्चन मंडलीय महामंत्री अरुण मिश्रा ने किया। विशेष पर्यवेक्षक के रूप में ललतेश त्रिवेदी ने शिरकत की। शिक्षकों को अरुण मिश्रा, कृष्णवीर यादव व शशिभूषण ने संबोधित किया। शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया। निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिला महामंत्री ललतेश ने शपथ दिलाई और संगठन के प्रति निष्ठावान रहने का वचन लिया। निर्वाचन पश्चात गठित कार्यकारिणी में शीरज दीक्षित अध्यक्ष, अवधेश साहू मंत्री, नीरज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजूश्री पांडेय, सविता, सुमित शर्मा, महजबीन, कंचन शुक्ला उपाध्यक्ष, कामेश

निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी।

पटेल संयुक्त मंत्री, अरुण द्विवेदी कोषाध्यक्ष, राजेश मौर्य, पंकज यादव उपमंत्री आदि पदाधिकारी निर्वाचित हुए। बैठक में प्रमुख रूप से निर्वाचन पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी हसवा शिक्षकों के मध्य आए। सभी को शुभकामनाएं दी और शिक्षा शिक्षक हित में बेहतर समन्वय से कम करने का आवाह्न किया। निर्वाचित अध्यक्ष शीरज दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया। बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश तिवारी, कौशल किशोर, अरविंद शुक्ला शाह आलम, जयशंकर, महेश अग्निहोत्री, राजेंद्र वर्मा, विजयकांत, प्रेमचंद्र, अर्जुन लाल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण मिश्रा ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages