फतेहपुर, मो. शमशाद । केंद्र सरकार के पहले बजट में गोल्ड व सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी आधी किए जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व वित्त राज्यमंत्री का आभार जताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि आम बजट में केंद्र सरकार ने छोटे व मध्यम वर्गीय सर्राफा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर गोल्ड व सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी 12.5 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी है। जो एक अति लाभकारी व हितैषी पहल सरकार द्वारा ली गई है। उन्होने
![]() |
| जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी। |
कहा कि हितकारी बजट के कारण सोने की तस्करी में लगाम लगेगी और तस्करों की कमर टूट जाएगी। आम बजट में वर्गी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सरकार ने व्यापारियों के हितों में तमाम फैसले लिए हैं जो स्वागत योग्य हैं। उन्होने कहा कि इस बजट से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का धन्यवाद व आभार जताया।


No comments:
Post a Comment