तीन दशक से अधिक समय से मज़लूमो की बनते रहे आवाज़
![]() |
| दिवंगत अधिवक्ता शफीकुल गफ्फार खां। |
दीवानी में कंडोलेंस घोषित किया गया एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। वरिष्ठ अधिवक्ता का शव देर रात तक मुंबई से उनके आवास पहुंचेगा। बिंदकी बस स्टॉप स्थित मस्जिद में सोमवार को प्रातः नौ बजे नमाज-ए-जनाज़ा पढ़ाकर सदर अस्पताल के पीछे सईद गार्डेन स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा, नगर पालिका के चेयरमैन राजकुमार मौर्या, पूर्व डीबीए अध्यक्ष सुशील मिश्रा, बलिराज उमराव, बसपा नेता मो. आसिफ समेत अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट किया।


No comments:
Post a Comment