डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में सिद्धपीठ देवा माता बराठा मंदिर पर भागवत कथा का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 28, 2024

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में सिद्धपीठ देवा माता बराठा मंदिर पर भागवत कथा का हुआ आयोजन

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झाँसी। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के तत्वाधान में बड़ागांव डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित सिद्धपीठ देवा माता बराठा मंदिर पर सर्वजातीय कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया। 25 नवंबर से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 2 दिसंबर को सर्वजातीय कन्या विवाह एवं विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा। दिनांक 28 नवंबर को भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक के रूप में वृंदावन से पधारे रोहित कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा की महिमा कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों के समक्ष रखी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद की प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजक मंडल द्वारा तिलक व माल्यार्पण कर


उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने कहा गीता के नियमित पाठ से हमारा मन शान्त रहता है, हमारे अंदर के सारे नकारात्मक प्रभाव नष्ट होने लगते हैं, सभी प्रकार की बुराइयों से दूरी स्वतः बनने लगती है और हमारे अंदर का सारा भय दूर हो जाता है जिससे हम निर्भय बन जाते हैं। समय-समय पर श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करते रहना चाहिये। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेम किशोर गंगवार राष्ट्रीय सचिव, बृजेश तिवारी महोबा प्रदेश कॉऑर्डिनेटर, अरविंद सोनी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, दिलीप भार्गव कानपुर प्रांत संगठन मंत्री, बलराम दास बाबा, पुष्पा देवी गंगवार राष्ट्रीय सचिवालय कार्यालय प्रभारी, नेहा चौबे प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, हेमलता विश्वकर्मा जिला महामंत्री झांसी, सुनीता सोनी प्रदेश सचिव, कुसुम साहू प्रदेश संयोजक, महिला मोर्चा, राजेश्वरी पटेल प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा, प्रकाश माते, महंत जितेंद्र शरण महाराज सिद्ध पीठ महंत देवा माता, रागिनी सिंह व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जन व भक्तगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages