प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ.आनंद कुमार सिंह ने मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात कुलपति एवं उपस्थित विश्वविद्यालय परिसर के सभी सदस्यों व एनसीसी कैडेट्स एवं सुरक्षाकर्मियों ने तिरंगा को सलामी दी। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय परिवार की ओर से हम उन सभी योद्धाओं को नमन एवं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। जिनकी वजह से हम इस दिन को मना रहे हैं। कुलपति ने कहा कि कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार कार्यों के क्रियान्वयन के लिए देश में शोध संस्थानो, राज्य कृषि विश्व विद्यालयों ,कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से देश की कृषि व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन का कार्य किया जा
रहा है। उन्होंने बताया कि अलसी की आजाद प्रज्ञा एवं अन्नू तथा सरसों की गोवर्धन प्रजाति जबकि गेहूं की चार एवं जो की एक प्रजाति विमोचित हुई है। उन्होंने कहा की गेहूं की के-1317 एवं के 1616 प्रदेश ही नहीं अपितु देश के अन्य प्रांतों में क्लाइमेट स्मार्ट प्रजाति के रूप में ख्याति प्राप्त है। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को नित्य नई तकनीकियों से लाभान्वित किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.मुनीष कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इसी क्रम में राजभवन में आयोजित राज्य विश्वविद्यालयों संस्थाओं की निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा एवं विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान अपने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्रों द्वारा खेल के मैदान में वॉलीबॉल, कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कुलपति सभी छात्रों से खेल के मैदान में हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। इस अवसर पर सुनीता सिंह, सभी निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं अन्य संकाय सदस्य तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment