बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का मनाया जन्म शताब्दी समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, January 24, 2025

बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर का मनाया जन्म शताब्दी समारोह

बिहार के जननायक को भाजपा ने ही दिया सर्वोच्च सम्मान : मुखलाल

वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने जीटी रोड स्थित कर्पूरी ठाकुर चौराहा में राष्ट्र जागरण/सामाजिक न्याय जनजागरण सम्मलेन व विचार गोष्ठी का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विशिष्ट अतिथिगण पूर्व विधायक विक्रम सिंह, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, सभासद विनय तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, सविता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो० मिथलेश सिंह ने दीप प्रज्जवलन, भारत माता, राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस व भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ किया। मुख्य

कूर्परी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर जी को 23 जनवरी 2024 को भारत रत्न से सम्मानित करने का कार्य किया। यह सम्मान शोषितों, वंचितों, किसानो, मजदूरों व हम सबका सम्मान है। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने देशवासियों की सेवा का जो आदर्श प्रस्तुत  किया है उन्ही के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार सर्व समाज के गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। हम सबको मिलजुल कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम अध्यक्ष राज कुमार मौर्य ने अध्यक्षीय उदबोधन से किया। इस मौके पर सविता महासभा के जिलाध्यक्ष राम शंकर सविता, बुधराज धाकड़ी, संतराम फौजी, बृजेश सेन उर्फ़ गुड्डू, विमल कुमार सविता, उमा शंकर सविता, राजोल सेन, छोटकू सविता, राम किशोर सविता, प्रेम सविता, अशोक कुमार सविता, कपूरे सविता, बलराम सेन, ओम प्रकाश सविता, आचार्य कमलेश योगी, अन्नू सविता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages