103 शिकायती पत्रों में मात्र पांच मामलों का हुआ निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 15, 2025

103 शिकायती पत्रों में मात्र पांच मामलों का हुआ निस्तारण

सदर तहसील में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना

अवशेष शिकायतों का गंभीरता के साथ किया जाए निस्तारण

बांदा, के एस दुबे । सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी जेण् रीभा और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। 103 शिकायती पत्रों में पांच मामलों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए। विद्युतए राजस्वए पुलिसए विकासए आपूर्ति विभाग व अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें आईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए एक वृद्ध दिव्यांग को पेंशन व आवासहीन होने पर आवास दिलाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम छेहरांव व ग्राम पल्हरी के व्यक्तियों द्वारा खतौनी में नाम संशोधन किये जाने के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर को नाम शुद्धीकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एक आवासहीन महिला के द्वारा आवास दिलाये जाने के प्रार्थना

फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम जेण्रीभा व एसपी अंकुर अग्रवाल।

पत्र पर परियोजना अधिकारी डूडा को आवास दिलाये जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम लडाकापुरवा के एक व्यक्ति द्वारा आपसी भूमि विवाद होने पर अवैध कब्जा को हटाये जाने की शिकायत पर संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर दोनो पक्षों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जमालपुर के एक व्यक्ति द्वारा उसके मकान पर कब्जा किये जाने की समस्या पर कोतवाली देहात के एसएचओ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम सैमरी में आवास सर्वे हेतु शिकायत प्राप्त होने पर जांच के लिए टीम बनाकर मौके पर जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ वेदप्रकाश मौर्यए एसडीएम सदर अमित शुक्लाए डीएफओ अरविंद कुमारए जिला विकास अधिकारीए पीडीए डीआरडीएए तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages