राज्य महिला आयोग सदस्य ने सर्किट हाउस में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
बांदा, के एस दुबे । सर्किट हाउस सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम और बाल विवाह आदि से संबंधित महिलाओं की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार वितरण समेत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं को फल पौष्टिक आहार किट का वितरण किया। दो बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए फलों का वितरित किए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर में कम्प्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, मेस व
![]() |
| सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग सदस्य अनुपमा सिंह लोधी। |
हास्टल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से वार्ता करते हुए विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, भोजन व अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए बालिकाओं को बेहतर शिक्षा व सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन व अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस व संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में दो पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता व रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज व घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से संबंधित उत्पीड़ित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण
![]() |
| बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य। |
शीघ्र करायें। उन्होंने महिला जनसुनवाई में महोखर निवासी एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष में मारपीट व परेशान किये जाने की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी पुलिस को दर्ज मुकदमें में शीघ्र कार्यवाही किये जाने और उसकी दो बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक महिला की ओर से दहेज की मांग करने व पति द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत पर दोनो पक्षों को समझाकर परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा मध्यस्ता कराये जाने के निर्देश दिये। अतर्रा की एक महिला द्वारा छेड़छाड़ की घटना के सम्बन्ध में विपक्षियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का अनुरोध करने पर उन्होंने प्रकरण की जांच कर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बन्धित समस्या मिलने पर उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनका निस्तारण शीघ्र कराने व हर संभव सहायता करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। महिला जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी पुलिस अम्बुजा त्रिवेदी, महिला थानाध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह व समाज कल्याण व दिव्यांग कल्याण अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment