समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर सपाइयों ने किया स्वागत
बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर तिंदवारी कस्बे में सपाइयों ने उनका स्वागत करते हुए फूलमालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां बहुत खराब हैं, बाबा साहब के संविधान को बचाने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं, तभी सूबे का तेज गति से विकास हो सकता है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद आगमन पर तिंदवारी नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने स्वागत किया। श्यामलाल पाल ने कहा कि वर्तमान की परिस्थितियां बहुत ही खराब हैं।
![]() |
| स्वागत समारोह को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल |
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में है। वर्तमान में भाजपा सरकार से किसान नौजवान महिलाएं व व्यापारी वर्ग हर कोई परेशान है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जो देश और प्रदेश को विकास की गति देगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद, निषाद स्नातक एमएलसी मानसिंह यादव, जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा, जिला महासचिव एजाज खान पूर्व जिला अध्यक्ष विजयकरण यादव, वरुण यादव पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, किरन यादव, सुमन दिवाकर पूर्व अध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल, तिंदवारी नगर अध्यक्ष हफीजुल इस्लाम, लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह यादव, रामकेवल यादव, विमल द्विवेदी, राजेश यादव, महेंद्र यादव, शीतल प्रसाद, रमजान सिद्दीकी, अजीत पटेल, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment