पत्रकार राघवेंद्र की हत्या पर जताया दुख, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कहा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे प्राण घातक हमले बहुत ही दुखद हैं। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा वर्तमान सरकार सुरक्षा की दृष्टिकोण से फेल है, जिसका जीता जागता उदाहरण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या है। उन्होंने कहा आए दिन प्रदेश के अंदर पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकार स्वतंत्र होकर अपना कार्य
![]() |
डीएम जे. रीभा को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। |
नहीं कर पा रहे। अगर किसी भ्रष्टाचार को उजागर किया जाता है तो उनकी हत्याएं तक कराई जा रही हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मांग की है कि परिवार की सुरक्षा की जाए और मृतक आश्रितों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। मृतक परिजनों को सरकारी नौकरी देते हुए हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अफशाना शाह, महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment