गुमशुदा महिला के लिए मसीहा बनीं प्रीती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 3, 2024

गुमशुदा महिला के लिए मसीहा बनीं प्रीती

महाकालेश्वर उज्जैन में दर्शन के दौरान दयनीय हालत में मिली थी महिला

एसपी के समक्ष पहुंचकर लापता महिला को परिजनों के किया सुपुर्द

फतेहपुर, मो. शमशाद । अन्नदाता किसान यूनियन के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीती सिंह गुमशुदा महिला के लिए मसीहा बनकर सामने आई। महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में दर्शन के दौरान प्रीती को एक महिला दयनीय हालत में मिली। वह उसे अपने साथ लेकर फतेहपुर आ गई और उसके परिवारीजनों की जानकारी कर एसपी के समक्ष उपस्थित होकर लापता महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने प्रीती का आभार जताया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीती सिंह अपने संगठन की महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी से मुलाकात कर उन्होने बताया कि वह 17 मार्च को अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन दर्शन के लिए गई थीं। जहां उनको दयनीय दशा में नीलू देवी मिली। मानवता का परिचय देते हुए वह उसे अपने साथ फतेहपुर लेकर आ गई। उसका उपचार करवाया और जब उसकी स्थिति सामान्य हुई

एसपी कार्यालय में लापता महिला व उसकी मां के साथ खड़ी प्रदेश अध्यक्ष प्रीती सिंह व अन्य।

तो उन्होने उसके परिवार के बारे में जानकारी हासिल की। वह जानकारी सही निकली और लापता नीलू की माता बीणा देवी पत्नी नारायन मंडल निवासनी 488 बड़ी बाजार मुंगेर प्रांत बिहार ने मुंगेर कोतवाली में 16 फरवरी को नीलू देवी के लापता हो जाने की सूचना दी थी। जिसके आधार पर सात फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। सूचना पर नीलू की माता बीणा देवी व उनका पुत्र रवि देव व राधेश्याम फतेहपुर आए और बेटी को सकुशल पाकर मां व उसके भाईयों ने संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। प्रीती ने एसपी के समक्ष लापता नीलू को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर गुड़िया सिंह चौहान, पूनम तिवारी, सुमन देवी, सुनैना विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी, कीर्ति दीक्षित, विजय लक्ष्मी, माया, शमपती व किसान नेता हरिओम सिंह भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages