गायत्री महायज्ञ के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 17, 2025

गायत्री महायज्ञ के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर हुआ स्वागत

बांदा, के एस दुबे । अखिल विश्व गायत्री परिवार ने  गायत्री शक्तिपीठ अलीगंज से गुरुवार को 51 कुंडीय महायज्ञ के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु और साधक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कलश यात्रा का प्रारंभ गायत्री परिवार के वरिष्ठ आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ हुआ। यात्रा में सजे-धजे रथ, गायत्री मंत्र लिखे ध्वज और परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ हजारों श्रद्धालु हर-हर गायत्री के जयघोष करते हुए शामिल हुए। यात्रा ने पूरे वामदेव नगरी के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।माज सुधार के तेजस्वी नारों से गुंजित विशाल जन समूह गायत्री शक्तिपीठ शास्त्री नगर से संत तुलसी उपवन तिन्दवारी रोड स्थिति यज्ञशाला पंहुचा। कार्यक्रम की शोभायात्रा का शुभारम्भ जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल गायत्री शक्तिपीठ संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती वासु वंदना गुप्ता, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू श्याम सुन्दर ज़ी जिला कार्यवाह ने किया। जगह जगह नगर के लोगों ने कलश यात्रा का सम्मान पुष्प वर्षा के साथ

कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु।

किया. कार्यक्रम के समापन पर यज्ञ स्थल मे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संत परिब्राज़क सुरेन्द्र वर्मा ज़ी ने युग ऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य के सन्देश मे कहा यह यज्ञ केवल हवनात्मक ही नहीं समाज के शिक्षण के लिए समाज मे समरसता सज्जनता, देवत्व स्थापना के लिए किया जा रहा। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डॉ रामनारायण त्रिपाठी संचालक गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट ने सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया कहा सभी के गरिमामयी उपस्थिति से यह कार्यक्रम गरिमा मयी हुआ है. शक्तिपीठ के वरिष्ठ रामचंद्र गुप्ता रवि दोसर राजेंद्र तिवारी, अखंड हिन्द फ़ौज के डाइरेक्टर राजेंद्र तिवारी विनोद जैन डॉ रामराज आनंद रामचंद्र गुप्ता, अखलेश निगम, रामप्रकाश खरे, नवीन निगम, रामसरण शास्त्री, रामजानकी शुक्ला, अनीता सिंह बृजेश त्रिपाठी आदि महत्वपूर्ण लोगों ने व्यबस्था बनायीं इस आयोजन का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक उन्नति है, बल्कि पर्यावरण शुद्धि, विश्व शांति है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages