गायत्री परिवार के तत्वावधान में पतौरा गांव में हुआ हवन-पूजन
बांदा, के एस दुबे । वरिष्ठ पत्रकार व ग्राम प्रधान के युवा पुत्र के निधन पर शुक्रवार को उनके पैत्रक गांव पतौरा में गायत्री परिवार के अनुयायियों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने को ईश्वर से प्रार्थना की गई। मालूम हेा कि वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी और पतौरा ग्राम प्रधान विनीता त्रिपाठी के 28 वर्षीय पुत्र आदर्श त्रिपाठी का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया था। हाल ही में आदर्श का विवाह संपन्न हुआ था। आदर्श के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके पैत्रक आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का
![]() |
| हवन-पूजन करते गायत्री परिवार के लोग। |
सिलसिला लगातार चलता रहा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परंपरागत तरीके से ब्राह्मण भोज के बाद शुक्रवार को गायत्री परिवार के लोगों की अगुवाई में पतौरा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के माध्यम से दिवंगत आदर्श को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चित्रकूट गायत्री शक्ति पीठ के प्रमुख डा.रामनारायण त्रिपाठी की अगुवाई में विधिवत हवन-पूजन किया गया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे समेत परिजनों व रिश्तेदारों ने आहुतियों के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और परिजनों को संबल प्रदान को प्रार्थना ईश्वर से की। हरिद्वार के प्रतिनिधि रमाशंकर द्विवेदी, ब्रजेश त्रिपाठी, रामशरण, नवीन निगम, गीता अवस्थी समेत गायत्री परिवार के तमाम लोग शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment