राज्य महिला आयोग की सदस्य का चित्रकूट दौरा, बच्चों का किया उत्साहवर्धन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 16, 2025

राज्य महिला आयोग की सदस्य का चित्रकूट दौरा, बच्चों का किया उत्साहवर्धन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । ग्राम ऐचवारा में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा का आगमन हुआ। उन्होंने गांव चलो अभियान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया व विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने और विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। गांव चलो अभियान के माध्यम से न सिर्फ शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को भी जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक

गांव चलो अभियान में में भाग लेतीं राज्य महिला आयोग सदस्य

प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनकी सभी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। इस मौके पर जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला प्रवेश अधिकारी पंकज मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान सुनील गर्ग, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला मंत्री मनोज तिवारी, सोनू खंगार, महेश जायसवाल, महिला मोर्चा की विनीत द्वेदी और माया प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages