एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी पहल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 24, 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी पहल

शहर के एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर

बांदा, के एस दुबे । शहर के एक होटल में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे न केवल चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि समय, संसाधन और धन

संगोष्ठी को संबोधित करतीं विजया रहाटकर

की भी बचत होगी। साथ ही शासन और विकास कार्यों में भी निरंतरता बनी रहेगी। श्रीमती रहाटकर ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को इस विषय पर जागरूक होना चाहिए और राष्ट्रहित में एकमत होकर इस महत्वपूर्ण पहल को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने विषय पर अपने विचार भी साझा किए और एक
मौजूद लोग

राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में स्वर बुलंद किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा कालू सिंह राजपूत,नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, प्रभा गुप्ता महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य दीपाली गुप्ता उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौहान समेत जनप्रतिनिधि व विभागों से संबंधित अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages